सीवान, जनवरी 24 -- सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में सरस्वती पूजा शुक्रवार को पूरे श्रद्धा, उत्साह व धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं, शहर के हरि भवन में 65 वर्षा से मां शारदा की पूजा भक्तिभाव से की गई। बहरहाल, सुबह से ही माहौल भक्तिमय बना रहा। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय और विभिन्न पूजा समितियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विद्या की देवी के जयकारों से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वातावरण गूंज उठा। बच्चों से लेकर युवाओं व बुजुर्गों तक में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुबह होते ही पूजा पंडालों और शिक्षण संस्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छात्रों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगा। पूजा के दौरान पीले वस्त्रों की विशेष छटा देखने को मिली। बसंत ऋतु के आगमन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.