अमरोहा, सितम्बर 12 -- गजरौला, संवाददाता। प्रदेश सरकार के "विकसित उत्तर प्रदेश @2047" संकल्प को साकार करने के लिए गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला में संकल्प कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद के नोडल अधिकारी आवास आयुक्त बलकार सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डीएम निधि गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों, कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद कार्यक्रम एवं महिला समूहों के साथ संवाद के साथ कृषि एवं सम्बद्ध पशुधन, उद्यान, गन्ना, मत्स्य, दुग्ध विषय पर कार्यशाला हुई। उप निदेशक कृषि सहित अन्य अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से जनपद की भौगोलिक स्थिति के साथ उत्पादित फसलें, कृषि क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियां और भविष्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.