दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। समर्थ भारत सरकार की पहल है, जो शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मंच प्रदान करता है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक संस्थान है। ऐसे में समर्थ ई -गवर्नेंस प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। समर्थ के माध्यम से विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को सुलभता से प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। ये बातें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहीं। कुलपति शुक्रवार को आईक्यूएसी के तत्वाधान में आयोजित समर्थ लीव मॉड्यूल ट्रेनिंग पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कुलपति ने कहा कि समर्थ में कुल 44 मॉड्यूल हैं। ऐसे में विचारणीय प्रश्न है कि विश्वविद्यालय में इनका इंप्लीमेंटेशन कैसे हो? हम कैसे आत्मनिर्भर बनें, हम सभी को सोचना है। बि...