सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस वर्ष यह परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस बार वर्ष 2025 में जिले के 2025 छात्र हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर जिले भर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और स्कूल स्तर से लेकर आयोजन समिति तक सक्रिय रूप से व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। बता दें कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रहेगी। उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा अब सिमडेगा जिले में एक बड़े शैक्षणिक आयोजन के रूप में उभर कर सामने आई है। विद्यार्थियों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष जिले के 25 विद्यालयों से कुल 2025 छात्र-छात्राएं इस ...