बांका, दिसम्बर 31 -- बांका। जीतेन्द्र कुमार झा वर्ष 2025 बांका जिला के इतिहास में विकास और नई संभावनाओं के वर्ष के रूप में दर्ज हो गया। चुनावी वर्ष होने के बावजूद यह साल केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्र में कई ऐसी उपलब्धियां मिलीं, जिन्होंने जिले के भविष्य को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणाओं से लेकर प्रशासनिक स्वीकृतियों तक, बांका के लिए यह वर्ष मील का पत्थर साबित हुआ। कुल मिलाकर वर्ष 2025 बांका जिले के लिए उपलब्धियों और संभावनाओं से भरा रहा। मेडिकल कॉलेज, बीएमपी कैंप, फिल्म सिटी की पहल, सड़क-पुल निर्माण और रिमांड होम जैसी योजनाओं ने जिले को विकास के नए पैमाने पर खड़ा कर दिया है। आने वाले वर्षों में यदि इन घोषणाओं और स्वीकृतियों को समय पर धरातल...