छपरा, फरवरी 7 -- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहुत बैठक में हुआ निर्णय पंचायत सचिवों के ससमय वेतन भुगतान के लिए दिशा निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में सारण जिले में कार्यरत पंचायत सचिवों की सेवा संपुष्टि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में वर्ष 2022 में नवनियुक्त पंचायत सचिवों की सेवा स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें आवश्यक अर्हताएं पूरी करने वाले 96 पंचायत सचिवों की सेवा को विधिवत रूप से संपुष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में कुल 108 पंचायत सचिवों ने सारण जिले में योगदान दिया था। इनमें से जिन पंचायत सचिवों ने सेवा संपुष्टि के लिए निर्धारित कंप्यूटर दक्षता परीक्षा व हिंदी टिप्पण परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली थी, उनकी सेवा संपुष्टि को स्वीकृति प्रदा...