बरेली, दिसम्बर 1 -- रविवार की छुट्टी के बाद भी एसआईआर का काम तेजी से चलता रहा। सदर तहसील में कैम्प के दौरान सभी मुस्तैद रहे। अभी तक जिले में कुल 73 फीसदी मतदाताओं की फीडिंग हो चुकी है। 4,16,711 मतदाताओं का वर्ष 2003 से लिंक नहीं मिल रहा है। इनको बाद में नोटिस जारी किया जाएगा। रविवार शाम तक जिले के 34,05,820 मतदाताओं के सापेक्ष 22,18,050 यानी कि 65.13 फीसदी फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके है। 7.46 फीसदी मतदाता डेथ, शिफ्टेड, डुप्लीकेट या अनट्रेसबल में शामिल हैं। 12.24 फीसदी यानी कि 4,16,711 मतदाता ऐसे हैं जिनका लिंक 2003 से नहीं मिल रहा है। इनमें अधिकतर वो महिलाएं हैं जिनकी बाहर से शादी होकर आई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि इन लोगों को बाद में नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के बाद यह लोग अपने डॉक्यूमेंट आकर देंगे। उस आधार पर तय हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.