दरभंगा, मई 7 -- दरभंगा। जिले के प्रख्यात शिक्षाविद 78 वर्षीय डॉ. लालमोहन झा ने कहा कि वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय मॉक ड्रिल व ब्लैक आउट हुआ था। उस समय डॉ. झा एमएससी के छात्र थे। उन दिनों को याद करते हुए डॉ. झा ने कहा कि रात में हम लोग दरवाजे और खिड़की अंदर से बंद कर उस पर पर्दे लगा देते थे ताकि घर की रौशनी बाहर न जा पाए। 10-12 हवाई जहाज एक साथ उड़ान भरते थे। उनकी ऊंचाई काफी कम होती थी। उस समय पता नहीं चल पाता था कि यह अपने देश का जहाज है या दुश्मन देश का। लोगों को जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल भी कराया जाता था। डॉ. झा ने कहा कि अभी हम लोग पूरी तरह आश्वस्त हैं कि अगर पाकिस्तान के साथ युद्ध होता है तो हमारा देश उसे मिट्टी में मिला देगा। अभी अपने देश के लोगों में गुस्सा भी है और लोग पूरी तरह अपनी सरकार के निर्णय के साथ हैं। डॉ. झ...