हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। जिला पुस्तकालय समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय पंजीकरण सदस्यता शुल्क 500 रुपये और प्रत्येक वर्ष 240 रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया जाये। समय पर सदस्यता शुल्क जमा कराया जाये। समिति में पेंशनर्स व महिला मंगल दल सदस्य नियुक्ति करें। मुख्य विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में योग्य सदस्यों को नामित करायें। पुस्तकों को ऑनलाइन कराने के साथ मिशन अभ्योदय योजना के तहत छात्र-छात्राओं का सेशन करायें। वर्ष में एक बार पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन करायें। सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलायें। पुस्तकालय में सदस्यों आदि के सभी सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर पीडी कमलेश कुमार, प्रभारी जिला स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.