मुंगेर, जनवरी 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर शहरी व ग्रामीण रोगियों के लिए अच्छी खबर है। अब आपको चिकित्सकों की कमी नहीं झेलनी होगी। बिहार सरकार ने जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर को तीन अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की है। इसमें एक महिला तथा दो पुरूष चिकित्सक हैं। अब जमालपुर पीएचसी में छह चिकित्सक होंगे। जबकि वर्षों से तीन ही चिकित्सकों के कांधों पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जिंदगी व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी थी। यह जानकारी पीएचसी जमालपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सुमन ने दी है। उन्होंने बताया कि तीन अतिरिक्त चिकित्सकों में महिला चिकित्सक डॉ. सहिला जफर है, तथा दूसरा होमियोपैथिक के डॉ. मदीना अंसारी और तीसरा आयुर्वेदिक के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार है। जबकि इससे पहले मेरे साथ डॉ. कनवर और डॉ. अशोक...