सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में कोविड काल के दौरान प्रधानमंत्री केयर फंड की मदद से लगाया गया पीएसए ऑक्सीजन प्लांट खराब होने के बाद जरूरतमंद रोगियों के लिए अब सिलेंडर ही सहारा है। ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान ऑक्सीजन दी जा रही है। सोमवार को भी इमजेंसी वार्ड में इस तरह के रोगियों को इलाज दिया जाता रहा। बताया गया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की खबर इमरजेंसी वार्ड, पीकू वार्ड व एनएनसीयू वार्ड में होती है। प्रतिदिन औसतन 12 से 14 सिलेंडर की खपत हो रही है। अस्पताल प्रबंधन इन ऑक्सीजन सिलेंडरों की खरीदारी कर रहा है। एक आंकड़े के अनुसार, सोमवार को सुबह आठ बजे से लेकर शाम के चार बजे सांस से जुड़े 5 मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड पहुंचे थे। वहीं, जनवरी महीने में इमरजेंसी वार्ड में सांस से जुड़े कुल 57...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.