बगहा, दिसम्बर 16 -- साठी। विशेष छापेमारी अभियान के तहत सोमवार की रात पुलिस ने वर्षों से फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी सह सहायक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस बल के साथ दनियाल परसौना गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान वर्षों से फरार चल रहे वारंटी शिवबालक शर्मा एवं लालबाबू मुखिया उर्फ साबुलाल मुखिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...