समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- वारिसनगर। मथुरापुर पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर आर्म्स एक्ट के आरोपी को कृषि बाजार समिति के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा थाना क्षेत्र के पीरखपुर गांव निवासी अशोक सहनी के पुत्र राजा सहनी के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया की गुप्त सूचना पर आईओ जमादार बसंत कुमार मिश्रा ने उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया की तीन वर्ष पूर्व उक्त गिरफ्तार युवक का साथी हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था। पूछताछ के दौरान उसने राजा सहनी का नाम बताया था। उसी मामले में यह फरार चल रहा था। उसे पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.