गया, दिसम्बर 20 -- वर्षों से प्लॉट की खरीद बिक्री पर लगी रोक हटायी गई डीएम ने कुल छह जमीन को रोक की सूची से किया विमुक्त जिस जमीन पर रोक लग जाती है उसकी खरीद बिक्री नहीं हो सकती है - गया जी,प्रधान संवाददाता गया जी में अलग-अलग स्थानों पर कुल छह जमीन की खरीद बिक्री पर लगी रोक हटायी गई है। जांच के बाद डीएम ने रोक वाली सूची से जमीन के खेसरा को हटाने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी और डीसीएलआर को निर्देश दिया कि अन्य जमीन जिसपर रोक लगी है उनकी फाइल प्रस्तुत करें। जिससे आम जनों को कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े। क्या है रोक काम मतलब किसी जमीन के संबंध में सूचना मिलती है कि यह जमीन भू अर्जन में आ गई है या सरकारी जमीन है। किसी का मामला न्यायालय में चल रहा होता है तो कोर्ट इनकी खरीद-बिक्री पर रोक लगाती है। रोक की सूची से हटाने क...