मधेपुरा, फरवरी 25 -- कुमारखंड, निज संवाददाता।प्रखंड के बिशनपुर सुंदर पंचायत में 2008 के बाढ़ में नहर पर बने पूल टूट जाने के कारण दो वार्ड के बीच की दूरी बढ़ गई है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि पंचायत के वार्ड 4 और 8 के बीच नहर पर बने पूल बाढ़ में टूट गया था। जिसके कारण पूरब में स्थित वार्ड 5, 6, 7, 8 होकर पंचायत के मनखाहा, कांकड, सतबेर कुपाडी होते बिशनपुर बाजार जाने के लिए पश्चिम में रहने वाले पंचायत के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पडता है। वहीं पश्चिम की ओर स्थित वार्ड 4, 9, 10, 11, 13 आदि जाने के लिए पूरब में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।पंचायत के परसाही गांव में स्थित इस टूटे नहर पर बने पूल पर सुखाड के दिनों में तो बगल से नीचे होकर लोग आते जाते रहे हैं। लेकिन बरसात के इन दिनों में आ...