अल्मोड़ा, जनवरी 16 -- धौलादेवी ब्लाक के आरतोला में भगवती माता मंदिर के पास बीएसएनल के खराब पड़े टॉवर को हटा दिया गया है। यह टॉवर वर्षों से खराब पड़ा हुआ था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही थी। दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया के प्रयासों के बाद टॉवर को हटा लिया गया है। गोपाल बिष्ट, जीवन बिष्ट, इंदर सिंह, गिरधर सिंह, पंकज बिष्ट, सूरज बिष्ट, दरवान सिंह, भानु पांडे आदि ने आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...