आजमगढ़, नवम्बर 28 -- लालगंज। तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी तब्जील अहमद ने मंडलायुक्त को शुक्रवार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि लालगंज तहसील में विगत सात वर्षो से कुछ कर्मचारी जमे हुए है। इन कर्मचारियों के चलते तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। उपजिलाधिकारी के पेशकार मोहम्मद कमरुद्दीन सात वर्षो से लालगंज में कार्यरत हैं। पुराना कर्मचारी होने के कारण अधिकारियों को गुमराह कर मनचाहा आदेश कराकर धनउगाही करते हैं। उन्होंने पेशकार का स्थानातंरण कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...