मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से ही इसके अधीन संचालित अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्य के दौरान दिवंगत होने वाले कर्मियों के आश्रित अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की आश लगाए बैठे हुए हैं। इसमें से दूसरी कुलपति प्रो. श्यामा राय के कार्यकाल में केवल 06 दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ मिल पाया। अब भी 36 दिवंगत कर्मियों के आश्रित अनुकंपा पर नियुक्ति की उम्मीद में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। जिन 36 दिवंगत कर्मियों के आश्रित अनुकंपा पर नियुक्ति के इंतजार में हैं, ये सभी दिवंगत कर्मी आरडी एंड डीजे कालेज, जेआरएस कालेज, बीआरएम कालेज, कोशी कालेज, महिला कालेज खगड़िया, आरएस कालेज तारापुर, केएमडी कालेज परवत्ता तथा केडीएस कालेज गोगरी, जमालपुर कालेज जमालपुर तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.