नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, संवाददाता। बहलोलपुर गांव में वर्षों पुराने जमीनी विवाद मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मुकदमे में कुर्क की गई जमीन पर खड़े पिलर और तारबंदी क्षतिग्रस्त करने और दूसरे मामले में जमीन पर जबरन तोड़फोड़ करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। बहलोलपुर निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि चेतरात अस्पताल के पास उनका 800 गज का भूखंड है। उन्होंने भूखंड पर टीन डाल रखी थी और उसे नन्हे और सुनील को किराये पर दे रखा था। आरोप है कि 28 अगस्त 2023 को रामेश्वर, ब्रिजेश्वर, तेजवीर और सेटी उर्फ किशोर कुमार भूखंड पर आए। आरोपियों ने टीन को उखाड़ दिया। बराबर में बने होटल की दीवार भी उखाड़ दी। संदीप सिंह, उनके भाई कुलदीप और किरायेदारों ने इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने उनके भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.