मथुरा, फरवरी 6 -- बलदेव विकास खंड के गांव सराय दाऊद में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से निजात दिलाते हुए प्रधान संगठन के अध्यक्ष योगेश गौतम प्रधान ने गांव की मुख्य सड़क का लोकार्पण फीता काटकर किया। इस दौरान प्रधान योगेश गौतम ने कहा कि यह गांव की पुरानी समस्या थी। बरसात में तो हालत और भी खराब हो जाते थे। जिससे ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने प्रधान संगठन अध्यक्ष योगेश गौतम का पटुका व स्वाफां बांधकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद गौतम, रामवीर सिंह, चौधरी बनी सिंह, निहाल सिंह, विनोद कुमार, नथुआ, राजवीर सिंह, अनोखेलाल, संतराम, वीरेंद्र सिंह, मुन्नालाल मुखिया आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...