देवरिया, जनवरी 8 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के केरवनिया घाट पुल के लिए लंबे अरसे से संघर्ष कर रहे क्षेत्रवासियों को नए पुल की सौगात मिलने वाली है। करीब दो साल में नए पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर के प्रयास से यह पुल शासन की ओर से स्वीकृत किया गया था। करीब 17.64 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग भी बना लिया गया है। भटनी को सीधे बिहार से जोड़ने वाला केरवनिया पुल करीब पचास साल पहले बना था। खनुआ नदी पर बना यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया था। इस पुल के लिए क्षेत्रीय लोगों ने लगातार अभियान चलाया था। क्षेत्र के सौ से अधिक ग्रामीणों ने करीब एक साल तक पुल के निर्माण के लिए गांव-गांव घूमकर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। घांटी निवासी राजन राय सहित युवाओं की टीम ने इस पुल के लिए लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.