मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर की सड़कों और फुटपाथों पर वर्षों से जमे अतिक्रमण और ठेला-खोमचा विक्रेताओं की समस्या को सुलझाने के लिए वेंडिंग जोन निर्माण की मांग लंबे समय से उठती रही है, लेकिन आज तक मुंगेर में इसका धरातलीय रूप सामने नहीं आ सका है। हैरानी की बात यह है कि, इस दौरान कई बार योजनाएं बनीं, फाइलें चलीं और कई अधिकारी आए-गए, पर न तो स्थायी रूप से अतिक्रमण हट सका और न ही वेंडिंग जोन का निर्धारण हो पाया। नगर निगम समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जरूर चलाता है, लेकिन यह अभियान हमेशा अस्थायी साबित होता है। अभियान चलाने तक तो सड़कें साफ दिखती हैं, पर अभियान के समाप्त होते ही और अधिकारियों के जाते ही ठेला-खोमचे और अवैध दुकानें फिर से उसी जगह पर लौट आती हैं। श्रवन जलान, प्रवीण कुमार, पुरुषोत्तम कुमार एवं प्रेम कुमार सहित कई ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.