अयोध्या, जून 13 -- रुदौली, संवाददाता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 500 वर्षों का कलंक मिटाने के लिए बाबू स्व. कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी त्याग दी। उन्होंने ही राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन भारतीय संस्कृति, धर्म और गरीबों के कल्याण को समर्पित रहा है। इसलिए उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बातें डिप्टी सीएम ने रूदौली नगर के पौशला स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद भौली में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने सिर्फ राम मंदिर निर्माण की नींव रखी, बल्कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में स्थापित उनकी प्रतिमा भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी। उप मुख्यमंत्री ने मोदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.