बलरामपुर, मार्च 11 -- उतरौला, संवाददाता। किसानों के हित में राप्ती नदी के तट पर बलरामपुर भड़रिया तटबंद निर्माण कराए जाने की मांग भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी से किया है। संदीप वर्मा ने कहा कि बलरामपुर भड़रिया तटबंद का निर्माण कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे पूरा क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित रहता है। साथ ही हजारों हेक्टेयर कृषि फसल बर्बाद हो जाती है। वहीं पूर्व में मटियारिया कर्मा व मिलौली बाघाजोत आदि गांव में अर्ध निर्मित तटबंध में ली गई किसानों की भूमि का बकाया मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है। बलरामपुर भड़रिया अर्ध निर्मित तटबंध में बने रेगुलेटर (साइफन) के पानी निकासी क्षमता बढ़ाया जाने, नए स्थान पर रेगुलेटर लगाए जाने की मांग की है, ताकि बाढ़ के दौरान जल निकासी में आसानी हो। और किसानों को खेती किसानी करने में परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.