जहानाबाद, सितम्बर 16 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में दो दिनो मे अच्छी वर्षा हुई है। वर्षा होने से किसानों में खुशी की लहर देखी जा रही है। किसान लोगों का कहना है कि समय पर अच्छी वर्षा हुई है इसे काफी लाभ होगा। खेतों में पानी भर गया है। इससे उर्वरक का छिड़काव करने में सुविधा हो रही है। किसानों ने बताया कि उत्तरा नक्षत्र का पानी काफी कीमती माना जाता है। इस नक्षत्र में वर्षा होने से धान के खेतों में नमी आ जाती है। कीट व्याधि का प्रकोप कम हो जाता है। इस समय धान की फसल में अंतिम उर्वरक का छिड़काव किया जाता है। समय पर वर्षा होने के बाद फसल में यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है। यूरिया का छिड़काव होने से बाजार में यूरिया की मांग बढ़ गई है। मखदुमपुर एवं दूसरे बाजार में उर्वरक दुकानों पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है। बाजार में यूरिया प्राप्त मात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.