गढ़वा, अगस्त 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत सांसद विष्णु दयाल राम ने विगत दिनों झारखंड राज्य सहित विशेषकर पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा व पलामू जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण हुई क्षति से संबंधित महत्वपूर्ण मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि विगत दिनों झारखंड राज्य में अत्यधिक वर्षा के चलते पूरा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के घरों में वर्षा का पानी घुस गया है। मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं लोग बेघर हो गए हैं। सड़कों पर टेंट लगाकर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। साल भर में होने वाली वर्षा दो महीनों में हो गई है। गढ़वा व पलामू जैसे जिले जो रैन शैडो एरिया में पड़ते हैं जहां अक्सर सुखाड़ जैसी स्थिति बनी रहती है। इन जिलों में अत्यधिक वर्षा होने के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है। गंदी नालियों का पानी भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.