बेगुसराय, अगस्त 5 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर हो रही वर्षा से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, जलजमाव से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इधर, किसानों की फसलों के लिए भी यह वर्षा लाभकारी नहीं दिख रही है। पशुपालक किसान भी परेशान हैं। पशुचारे के साथ साथ पशुओं के रखरखाव में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर जलजमाव हो गया है। जलनिकासी नहीं होने से सड़कों पर झील का नजारा दिखता है। इतना ही नहीं, आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड की मुख्य सड़क पहसारा-बगरस पर पहसारा स्थित कर्पूरी स्मारक के नजदीक, श्रीकृष्ण मंदिर से लेकर रवीन्द्र सिंह घर से आगे तक जलजमाव की स्थिति भयावह है। यहां से जलनिकासी नहीं होने से आवाजाही का संकट पैदा हो गया है। इसी प्रकार छतौना पुल के बाद बांध से लेकर अशोक कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.