एटा, जून 27 -- जैन धर्म के श्रमण संघ वर्षायोग काल में हिंसा से बचने के लिए एक ही स्थान पर प्रवास करते हैं। आगामी समय में वर्षायोग शुरू होने वाले हैं। इसके लिए पूरे देशभर में जैन साधु, साध्वियों का मंगल बिहार चल रहा है। संत आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि शाश्वत सागर महाराज का मंगल बिहार गुजरात के गिरनार तीर्थ क्षेत्र के लिए चल रहा था। रास्ते में सामने से एक ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गए। नेमिनाथ महिला मंडल ने सैय्यद वाली गली स्थित संगीता जैन के आवास पर बैठक की। इसमें मुनिश्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए श्री णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन अध्यक्षा बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि मंगल बिहार के दौरान कुछ स्थानों पर जैन श्रमण संघों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है। हमारा शासन-प्रशासन से निवेदन है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.