बलरामपुर, अप्रैल 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। वर्षों से जर्जर सड़क पर आवागमन कर रहे रमईडीह व मुड़िला-मिश्रीडीह के लोगों को आसान सफर का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। बरसात से पहले 18.71 लाख रुपये से सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सड़क निर्माण की कवायद शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रमईडीह मुड़िला मार्ग से ग्राम पंचायत मिश्रीडीह तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क के पुर्ननिर्माण की मांग क्षेत्रवासी वर्षों से करते आ रहे थे। अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी कई बार सड़क मरम्मत की मांग की गई। क्षेत्रवासियों की मांग पर पीडब्लूडी विभाग ने सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी। अब शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। क्षेत्रवासी धर्म प्रकाश, मोहित, अनूप पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.