मोतिहारी, जुलाई 30 -- हरसिद्धि, निसं। मानिकपुर पंचायत के सरेयां-ब्रह्मटोली गांव में वर्षा नहीं होने से त्रस्त ग्रामीणों ने ब्रह्माबाबा के मंदिर पर जलाभिषेक किया। 151 कन्याओ ने गांव के ब्रह्मास्थान मंदिर से वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ निकले। गाजे बाजे के साथ यात्रा में चल रहे थे। कन्याओं ने गायघाट देवी माता मंदिर के पास स्थित नदी से जल लेकर पुनः गांव में ब्रह्मस्थान सरेयां में ब्रह्मबाबा को जलाभिषेक किया। इस दौरान बुजुर्ग महिलायें भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए गीत गा रही थी। छोटे बच्चे, लड़कियां, बुजुर्ग, महिलाएं अधिक संख्या में भाग ली। जलयात्रा को व्यवस्थित करने में नौजवानों ने अहम योगदान किया। जल यात्रा को सफल बनाने में श्रद्धालू भक्त गोपाल तिवारी, महंथ प्रसाद, विजय दास, अभिषेक तिवारी, बैद्यराज तिवारी, संतोष पांडे, अरविंद पांडे, ललन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.