बेगुसराय, मई 26 -- मंझाल। अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में वर्षा नहीं होने से किसान परेशान है। गन्ना, घास ,सब्जी आम, लीची का फसल वर्षा नहीं होने से प्रभावित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुछ प्रखंडों में अच्छी वर्षा हुई है। बार-बार सिंचाई करते-करते किसान परेशान हो रहे हैं। बोरिंग या चापाकल कम पानी दे रहे हैं या फेल होते जा रहे हैं। भूमिगत जलस्तर में काफी गिरावट जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...