पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अब 9 अक्टूबर तक लगातार वर्षा होगी। इसमें 6 अक्टूबर तक पूर्णिया समेत सीमांचल के अनेक स्थानों पर लगातार वर्षा के आसार बताए गए हैं तो 7 और 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा ही दिखाया गया है। 9 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर वर्षा अथवा बूंदाबांदी के साथ मौसम बदल जाएगा। इस प्रकार आलू के किसानों की परेशानी बढ़ गई। जिन-जिन किसानों ने आलू की खेती लगा लिया था उनके आलू बरसात के कारण मिट्टी के अंदर ही सड़ गए। जिन-जिन लोगों ने बीज लाकर रखा था उनके बीज खराब हो गए। इधर लगातार वर्षा की संभावना ने आलू के किसानों की हिम्मत भी तोड़ दी है। इधर शुक्रवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रह...