आगरा, जुलाई 3 -- आगरा। श्रीनाथजी निशुल्क जलसेवा द्वारा वर्षा ऋतु के आगमन पर मानसिक चिकित्सालय स्थित रैन बसेरे व संस्था द्वारा संचालित सभी प्याऊ पर गुड़ ,चना और लड्डू का वितरण किया जा रहा है। गुरुवार को संस्था के मुख्य सेवक बांकेलाल माहेश्वरी द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। बांकेलाल माहेश्वरी ने बताया कि गर्मियों में संस्था द्वारा केवड़ायुक्त ठंडा जल पिलाया जा रहा था। अब वर्षा ऋतु के आगमन पर जल के साथ-साथ गुड़, चना व लड्डू का भी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आगरा में बीते 56 वर्षों से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर प्याऊ संचालित हैं, इसके साथ ही संस्था द्वारा मानसिक आरोग्यशाला पर रैन बसेरा भी संचालित किया जा रहा है। इसके साथ बंदरों को केले, गाय को रोटी और कुत्तों को टोस्ट खिलाने का कार्य भी संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.