रांची, नवम्बर 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम में बन रहे 100 मेगावाट के फ्लॉटिंग सोलर पावर प्लांट की प्रगति का निरीक्षण शुक्रवार को वर्ल्ड बैंक के कंट्री निदेशक पाल प्रोसी ने किया। यह परियोजना लगभग Rs.800 करोड़ की लागत से वर्ल्ड बैंक की आर्थिक सहायता से तैयार की जा रही है। पाल प्रोसी ने सबसे पहले सिकिदिरी (इरबा) में नए बने ग्रिड का निरीक्षण किया इसके बाद गेतलसूद डैम पर निर्माणाधीन सोलर प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेकी) और एलएंडटी के अधिकारियों के साथ मिलकर काम की प्रगति की समीक्षा की। मौके पर झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के निदेशक प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक अनिल भारतीयम और संजीव वर्णवाल, उप महाप्रबंधक राजीव रंजन, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (वाणिज्य) संजय सिंह, सेकी के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.