लखनऊ, दिसम्बर 3 -- श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित हुई वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गुरु व शिष्य को बुधवार को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने देश व यूपी का नाम रोशन करने वाले आगरा के सर्वोदय विद्यालय इटौरा के व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र व कक्षा 11 के छात्र रमन कुमार को सम्मानित किया। राजधानी के गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने दोनों को इस उपलब्धि पर सम्मानित करते हुए कहा कि सर्वोदय विद्यालय इटौरा को पॉवरलिफ्टिंग का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। 10 लाख रुपये इस पर खर्च कर यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार किया जाएगा। जिससे यहां पर पॉवरलिफ्टिंग की उच्चकोटि की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था हो सके। वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 77 किलोग्राम भार व...