मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- गांव हाशमपुर की बेटी प्रीति पाल ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 वैश्विक प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिलाओं की 100 मीटर 35 स्पर्धा में सीजन बेस्ट समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि इससे पहले 200 मीटर T35 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो मेडल जीतकर गांव लौटने पर प्रीति पाल का भव्य स्वागत हुआ। हाशमपुर गांव में क्षेत्रवासियों और परिजनों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और पुष्प वर्षा कर गर्व व्यक्त किया। ग्रामीणों ने प्रीति को कंधों पर उठा लिया और 'भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा। स्थानीय खेल प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रीति ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर जो किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.