बरेली, फरवरी 5 -- वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग में बरेली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग में बरेली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन फोटो अजय 300, पदक जीतने के बाद प्रमाण पत्र ग्रहण करते पैरा लिफ्टिंग खिलाड़ी भगवान बंसल बरेली। नोएडा में 31 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग कांग्रेस, इंडिया में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से चयनित भगवान बंसल, सुनील भाटिया और अशोक कुमार बजाज ने पदक जीतकर सफलता हासिल की। 100 किलोग्राम भार वर्ग में 76 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी भगवान बंसल ने अलग-अलग इवेंट में तीन स्वर्ण पदक जीते। इसी भार वर्ग में सुनील भाटिया ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं 75 किलोग्राम भार वर्ग में 62 वर्षीय पूर्व सैनिक अधिकारी अशोक कुमार बजाज ...