मथुरा, जनवरी 25 -- मथुरा। 60वीं नेशनल क्रॉसकंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के रामरतन ने शानदार प्रदर्शन कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। उसका वर्ल्ड क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए भी चयन कर लिया गया है। इसमें वह भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। झारखंड की राजधानी रांची में चल रही इस राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में विजेता पहले छह खिलाड़ियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाना है। इसमें जिले के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया है। रामरतन के वर्ल्ड क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए चयन होने पर एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक व विजय सिंह वर्मा, सचिव जय सिंह, केआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, खेल प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, डॉ. पदम सिंह कौंतेय, गौरव शर्मा, हरदेव सिंह, लोकेश कुंतल, हिमांशु मेहरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.