गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर बुधवार को सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनिक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति सचेत करना और समय पर जांच कराकर इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. लोकवीर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन यदि शुरुआती चरण में इसकी पहचान हो जाए तो इलाज संभव है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने तथा संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और आधुनिक उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही कैंसर से लड़ाई का सबसे बड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.