गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम, संवाददाता। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर प्रस्तावित कैंसर डे-केयर सेंटर का उद्घाटन बुधवार को नहीं हो सका। इस सेंटर का शुभारंभ वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना था, लेकिन प्रशानिक कारणों के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर सेंटर की सेवाएं जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले मरीजों की जांच और उपचार में देरी न हो। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वर्ल्ड कैंसर डे पर गुरुग्राम सहित प्रदेश के कई जिलों में कैंसर डे-केयर सुविधाओं की शुरुआत की योजना थी। हालांकि उद्घाटन टलने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन सेंटर को जल्द क्रियाशील बनाने की तैयारी में है। औपचारिक उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक जांच शुर...