किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज, एक संवाददाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में बहनों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए फ्री पेप स्मियर कैंप लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में किशनगंज तेरापंथ महिला मंडल द्वारा नि:शुल्क पेप स्मियर कैम्प का सफल आयोजन किया गया। महिलाओं की सुविधा को देखते हुए शहर के प्रमुख दो स्थानों पर शिविर लगाए गए ।पहला कैम्प सदर अस्पताल जहां पर लगभग 33 बहनों ने निशुल्क जांच का लाभ उठाया।आज के इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ उर्मिला कुमारी का महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया श्रीमाल ने तिलक लगाकर एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। डॉक्टर उर्मिला ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। महिला मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि किशनगंज तेरापंथ महिला म...