रुडकी, फरवरी 4 -- शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले हरिद्वार जिले के बेलडी गांव निवासी चैंपियन सूरज रोड का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। उनके सम्मान में एक जुलूस निकाला गया, जो रोडवेज से शुरू होकर रुड़की टाकीज, सिविल लाइंस और मलकपुर चुंगी होते हुए उनके गांव तक पहुंचा। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन किया और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताया। बेलडी गांव के सूरज रोड और शेरपुर खेलमऊ के नवनीत कुमार ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतकर न केवल भारत बल्कि देवभूमि उत्तराखंड का भी मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। इस मौके पर सूरज रोड ने कहा कि यह पदक मेरे लिए ही नहीं, पूरे देश और उत्तराखंड के लिए है। मैं अपनी टीम, कोच और परिवार का आभारी हू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.