आगरा, जनवरी 12 -- दुबई में हुए 7वें रोलबॉल वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम चैम्पियन बनी थी। टीम में ताजनगरी की बेटी प्राची पचौरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राची को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्राची से रोलबॉल खेल में उनके चैम्पियन बनने की यात्रा, संघर्ष और खेल की पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राची की सराहना करते हुए कहा कि वह इसी प्रकार आगे बढ़कर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि खेल से संबंधित किसी भी समस्या या आवश्यकता के लिए प्राची उनसे सीधे संपर्क कर सकती हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा प्राची को सम्मानित करने पर अमित अग्रवाल, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.