मधेपुरा, दिसम्बर 18 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घैलाढ़ प्रखंड के झिटकिया पंचायत सहित जिले के चार प्रखंडों मधेपुरा, गम्हरिया, सिंहेश्वर और शंकरपुर के चयनित पंचायतों में रबी किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मा के तत्वावधान में घैलाढ़ के झिटकिया में आयोजित किसान गोष्ठी का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधेपुरा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी घैलाढ़ और कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के वैज्ञानिकों ने रबी मौसम में लगने वाली प्रमुख फसलों की उन्नत खेती, नवीन कृषि तकनीक और फसलों में लगने वाले रोगों एवं उसके उपचार के संबंध में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधेपुरा ने किसानों और प्रसार पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.