पूर्णिया, जनवरी 20 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को जैविक खाद उत्पादन की वैज्ञानिक जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षण में जलालगढ़ प्रखंड के डोकराल गांव से अनुसूचित जाति उप योजना अंतर्गत 25 युवा किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मृदा वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण की तीन दिवसीय रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वर्मी कंपोस्ट में उपलब्ध प्रमुख पोषक तत्वों तथा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में इसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. शशि प्रकाश विश्वकर्मा ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन को ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सृजन...