सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ वार्ड संख्या 6 वर्धमान कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के बाद महापौर ने सड़क पर गेंती चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। नगर निगम द्वारा 38 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महापौर ने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित विकास कार्य स्थानीय निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी और नाली निर्माण से जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.