सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- सुलतानपुर। प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी लंभुआ की उप निरीक्षक रेखा सिंह अपने कर्तव्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी अलग पहचान बना रही हैं। महिला थाना परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए किए गए उनके प्रयास अब एक मिसाल के रूप में देखे जा रहे हैं। अयोध्या से लेकर सीता कुंड तक, महिला थाना व चौकी परिसरों में उन्होंने अब तक सैकड़ों पौधों का रोपण कर उन्हें संरक्षित किया है। रेखा सिंह पौधारोपण नहीं, संरक्षण पर देती हैं जोर : उपनिरीक्षक रेखा सिंह का मानना है कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे पेड़ बनने तक बचाना ही असली जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ वे स्वयं पौधों की देखभाल, सिंचाई और संरक्षण पर नजर रखती हैं। महिला थाना परिसर में विकसित हरियाली न केवल पर्यावरण को संवार रही है, बल्कि यहां आने वाले लोगों को भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.