बगहा, मई 3 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। वर्दी में रिल बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक महिला सिपाही पर भारी पड़ा। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया महिला सिपाही बगहा थाना परिसर में स्थित कंट्रोल रूम में कार्यरत थी। जो प्रिया पप्पी के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी चला रही थी। रील बनाकर उसे अपलोड कर रही थी। उन्होंने बताया कि जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो इसकी जांच की गई। जिसमें मामला सही पाया गया। ऐसे में विभागीय कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी महिला सिपाही को वीडियो बनाने के मामले में सस्पेंड किया जा चुका है। अब महिला सिपाही को सस्पेंड कर उस पर विभागीय कार्रवाई को लेकर प्रोसिडिंग चलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.