बागेश्वर, अक्टूबर 9 -- बागेश्वर। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार को वर्दी में गुलदस्ता देकर स्वागत करना कोतवाल व सिपाही को भारी पड़ गया। फोटो व वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक, ह्वाटएप व इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए। जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बीते बुधवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री परिहार पद संभालने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस स्वागत श्रेणी में कोतवाल कैलाश नेगी व सिपाही नरेंद्र गोस्वामी भी शामिल हो गए। दोनों पुलिस कर्मियों ने खाकी वर्दी में प्रदेश महामंत्री का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.