डेहरी (सासाराम), फरवरी 8 -- बिहार के रोहतास जिले में वर्दी पहनकर नकली राइफल लेकर घूमते हुए फर्जी पुलिस वाले पकड़े गए हैं। पुलिस ने डेहरी में ऐसे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी सड़क पर रौब जमाकर आने-जाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ कर रहे थे और जांच के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर रहे थे। उनके कब्जे से पुलिस की वर्दी, नकली हथियार और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।4 जानकारी के अनुसार डेहरी मुफस्सिल थाना के एसआई रजनीश कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार को गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली की पावरग्रिड पहलेजा के पास कुछ लोग पुलिस की वर्दी में राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना की पुलिस जब वहां पहुंची तो बिना नंबर प्लेट की एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी के पास दो युवक पुलिस की वर्दी में थे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.